डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 452.90 अंक या 0.75% की गिरावट के साथ 59,900.37 पर बंद हुआ।
वहीं, 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदनशील सूचकांक निफ्टी 132.70 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 17,859.45 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 77.23 अंक यानी 0.13% की बढ़त के साथ 60,430.50 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 24.60 अंक यानी 0.14% ऊपर 18,016.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
जबकि पिछले कारोबारी दिन (05 जनवरी, 2023, गुरुवार) को बाजार सपाट स्तर पर खुला और गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी 0.50% की गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ।