डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आधारित 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 304.18 अंक या 0.50% की गिरावट के साथ 60,353.27 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आधारित 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.28% की गिरावट के साथ 17,992.15 पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला, इस दौरान सेंसेक्स 44.66 अंक यानी 0.07% की तेजी के साथ 60702.11 पर खुला। वहीं निफ्टी 17 अंक यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 18060.00 के स्तर पर खुला।
जबकि पिछले कारोबारी दिन (04 जनवरी, 2023, बुधवार) को बाजार सपाट स्तर पर खुला और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 636.75 अंक यानी 1.04% की गिरावट के साथ 60,657.45 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 189.60 अंक यानी 1.04% की गिरावट के साथ 18,042.95 पर बंद हुआ।